
viral video (Video Screenshot)
ईरान में जंग के बाद देश भर में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते अलग-अलग शहरों से गैस की किल्लत और इससे जुड़ी मारामारी के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग गैस की कमी का सामना करने के लिए नए-नए उपाय और विकल्प अपनाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन में गोबर के उपले बेचता नजर आ रहा है। गैस की कमी के कारण गोबर के उपले, को एक विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है। इस वीडियो से यह साफ नजर आ रहा है कि LPG संकट से आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना गहरा असर डाला है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि लोग अब सिलेंडर से चूल्हे पर खाना बनाने की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इसके अलावा, लोग गैस की किल्लत को लेकर मजाकिया कंटेंट भी बना रहे हैं। इस दौरान एक वीडियो में वॉटर इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करके खाना बनाते दिखाया गया है। वहीं, एक और वायरल वीडियो में एक शख्स कढ़ाई में कई पार्टिशन बनाकर खाना तैयार कर रहा है। गैस की किल्लत के समय में इस तरह के अलग-अलग कंटेंट सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं।
यह वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि LPG संकट से आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना गहरा असर पड़ा है। यह वीडियो LPG संकट के दौरान वायरल हो रहा है, हालांकि इसका सही समय कब का है इसकी कोई पुष्टि नहीं है।
ईरान-इजरायल विवाद लंबे समय से चल रहा है। फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू होने के बाद यह विवाद युद्ध में बदल गया है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई उच्च अधिकारियों की मौत हो चुकी है। ईरान ने इसके बदले में इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें क्लस्टर मुनिशन का इस्तेमाल भी शामिल है, जबकि इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
Published on:
18 Mar 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
