राष्ट्रीय

Aditya L1 Mission:इसरो के सौर मिशन ने बढ़ाया एक और कदम, सूर्य के और करीब पहुंचा, जानें ताजा अपडेट

Aditya L1 Mission Updates: आदित्य एल1 मिशन को लेकर अपने लेटेस्ट अपडेट में इसरो ने बताया है कि अंतरिक्ष में भारत के पहले सूर्ययान यानी सौर मिशन आदित्य एल-1 ने अपनी कक्षा में बदलाव किया है।

less than 1 minute read

Aditya L1 Mission Updates: इसरो चंद्रयान 3 और Aditya-L1 मिशन से सम्बंधित सभी अपडेट को सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करता रहता है। अपने लेटेस्ट अपडेट में इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 की धरती के चारों तरफ तीसरी ऑर्बिट बदल दी गई है। जिसे अर्थ बाउंड मैन्यूवर (EBN#3) कहते हैं। इस समय सूर्य मिशन पृथ्वी के चारों तरफ 296 km X 71767 km की ओवल कक्ष में घूम रहा है। इसरो ने आगे बताया कि अब आदित्य की अगली ऑर्बिट 15 सितंबर की देर रात 2 बजे की जाएगी। जिसे EBN#4 कहा जा रहा है। अपनी सेहत के बारे में जानकारी देने के लिए Aditya-L1 अपनी सेल्फी भेजी और बताया कि सब सही है। साथ में यह भी बताया कि उसके सारे कैमरे सही काम कर रहे हैं। उसने धरती और चांद की फोटो ली और वीडियो बनाया।


अपने स्थान तक पहुंचने में लगेगा 4 महीना

जब इस सौर मिशन को लॉन्च किया गया था उसके बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया था कि आदित्य को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। इसके बाद वह अपने अध्ययन में जुट जाएगा। अब इसरो 15 सितंबर का इंतजार कर रहा है इस दिन चौथी बार अपनी कक्षा में बदलाव के बाद आदित्य एल-1 अपने लंबे सफर पर निकलेगा।

Published on:
10 Sept 2023 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर