29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : नए साल परदेश का पहला पालारिमीटर उपग्रह लांच करेगा इसरो, जानिए कब, कहां और किस समय होगी लांचिग

ISRO's first mission of 2024 :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो साल की शुरुआत नए अंतरिक्ष मिशन के साथ करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
isros_first_mission_of_2024.png

ISRO's first mission of 2024 :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो साल की शुरुआत नए अंतरिक्ष मिशन के साथ करेगा। इसके लिए 25 घंटे पहले श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष बंदरगाह पर उलटी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार को साल के पहले ही दिन पीएसएलवी-सी58 एक्सपीओसैट, एक एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह और 10 अन्य पेलोड प्रक्षेपित करेगा।

इसरो ने बताया है कि रविवार को सुबह 8.10 बजे शुरू हुई है। इसे एक जनवरी 2024 को सुबह 9.10 बजे प्रक्षेपित कर दिया जाएगा। उलटी गिनती के दौरान चार चरणों वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य होगा। इसमें ठोस और तरल ईंधन हैं। इसरो ने बताया कि 44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी58 अपनी 60वीं उड़ान में 260 टन भार के साथ सोमवार को शार रेंज के पहले लांचपैड से उड़ान भरेगा।

2024 में सौर मिशन
चंद्रमा पर सफलता से चंद्रयान भेजने वाला इसरो अब सूर्य मिशन के लिए भी इस साल तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही मानव मिशन की भी तैयारी है। इसके लिए भी प्रक्षेपण और प्रशिक्षण का काम जारी है। इसरो 2024 में सूर्य अन्वेषण मिशन का सफल बनाने के लिए लगा हुआ है। अब पीएसएवीसी58/एक्सपीओसैट मिशन के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें :31 दिसंबर की आधी रात को Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM के ये खाते हो जाएंगे निष्क्रिय,जानिए क्यों ऐसा क्यो कर रहा है NPCI