2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM के ये खाते हो जाएंगे निष्क्रिय, जानिए ऐसा क्यो कर रहा है NPCI

National Payments Corporation :भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम 31 दिसंबर से यूपीआई भुगतान का नया नियम लागू कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 1 Jan 2024, 7:54 AM IST

google_pay_phonepe_paytm_bhim_users_alert_.png

National Payments Corporation :भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम 31 दिसंबर से यूपीआई भुगतान का नया नियम लागू कर रहा है। इस दिन रात 12 बजे से यह नियम पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। एक जनवरी से कोई भी एक साल से पुराना निष्क्रिय यूपीआईआईडी नहीं चलेगा। इसे बंद कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी लेनदेन नहीं हो पाएगी।

निगम ने यह कदम इसलिए उठाया है जिससे अनजाने में भुगतान से बचा जा सके। इसके साथ ही ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके। कई ग्राहक बैंक में अपना नंबर बिना बदलवाए अपना नंबर बदल लेते हैं। इसके कारण उनके खाते से भी जालसाज पैसे उड़ा देते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नियम के अनुसार दूरसंचार कंपनियों के पास 90 दिनों की अवधि के बाद नए उपयोगकर्ताओं को निष्क्रिय मोबाइल नंबर आवंटित करने का अधिकार है। ऐसे में अगर बैंक से नंबर जुड़ा रहा तो नया नंबर लेने वाला व्यक्ति पैसा हस्तांतरित कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय