
'वो भारत को बदल देगा' राहुल गांधी की तारीफ में बोले जैन मुनि, भारत जोड़ो यात्रा पर बोली ये बात
Jain Muni on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की 4 हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए जैन मुनि रमणीक मुनि जी ने उन्हें बहुत बुद्धिमान व्यक्ति बताया है। रमणिक मुनि ने कहा- उनकी तपस्या देखकर राहुल गांधी के प्रति मेरे विचार बदल गए। पहले मुझे लगता था कि वह आम आदमी को लेकर गंभीर नहीं हैं, उसे राजनीति की समझ नहीं है और उन्हें लोगों के दर्द का पता नहीं चलता है। लेकिन अब मेरे राय उनके प्रति पहले जैसे नहीं रहे। इस बयान के आने के बाद कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि जैन मुनि ने जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं वो कोई सामान्य बात नहीं है।
जैन मुनि ने वीडियो में कहा कि राहुल गांधी के बारे में मेरे विचार उनकी 3000-4000 किमी चलने की तपस्या को देखने के बाद बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं सोचता था कि वह आम आदमी के बारे में गंभीर नहीं हैं और उनके दर्द को नहीं समझते, लेकिन सच कुछ और ही है।
जैन मुनि ने आगे कहा
मैं देख रहा था कि कैसे एक बूढ़ा आदमी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर दौड़ता हुआ आया। जैसे ही वह करीब आया उसने गांधी के पैर ऊपर उलटी कर दी। अगर कोई और आम आदमी होता, तो वह बिना रुके पीछे हट जाता, लेकिन गांधी वैसे ही खड़े रहे। आदमी ने और उल्टी कर दी, लेकिन राहुल नहीं हटे। वह कितना बुद्धिमान आदमी है, वह भारत को बदल देगा। जिसके लिए मैं निगेटिव सोचता था, आज मेरी सोच उसके लिए पॉजिटिव हो गई है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर लंबी पदयात्रा सितंबर 2022 में शुरू की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने कश्मीर के लाल चौक में पहुंचकर झंडा फहराया था। कांग्रेस का कहना था कि देश को जोड़ने के लिए यह यात्रा आयोजित की गई थी। नफरत की जगह मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया था। जैन मुनि ने कहा कि यह राहुल गांधी ने तपस्या की है। तपस्या की अनुवाद लोग तरह-तरह से करते हैं लेकिन इसका असली मतलब होता है ताप को पैदा करना। राहुल गांधी ने वही किया है। वो तारीफ के काबिल हैं।
Published on:
16 Jul 2023 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
