8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर बसने के लिए दुनिया का 10वां सबसे खुशहाल शहर

- 100 में 95.4 हैपीनेस स्कोर के साथ स्पेन का बार्सिलोना बसने के लिए सबसे खुशहाल शहर।- चंडीगढ़ में घर खरीदने वाले लोग सबसे ज्यादा खुश।
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर बसने के लिए दुनिया का 10वां सबसे खुशहाल शहर

जयपुर बसने के लिए दुनिया का 10वां सबसे खुशहाल शहर

नई दिल्ली। घर खरीदकर बसने के लिए जयपुर विश्व का 10वां सबसे खुशहाल शहर है, जबकि चंडीगढ़ को दुनिया के 5वें सबसे खुशहाल शहर का तमगा मिला है। मुंबई में भले ही प्रॉपर्टी की कीमतें सबसे अधिक हैं, लेकिन घर खरीदने वाले लोग यहां सबसे ज्यादा दुखी हैं। ब्रिटिश फर्म ऑनलाइन मॉर्गेज एडवाइजर के सर्वे के मुताबिक, घर खरीदारों के लिए सबसे दुखी शहरों के मामले मुंबई के बाद अमरीका का अटलांटा और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी है। दुखी शहरों में सूरत 5वें, पेरिस 7वें और दुबई 19वें स्थान पर है। जबकि घर खरीदने के लिए स्पेन का बार्सिलोना और इटली का फ्लोरेंस दुनिया का सबसे खुशहाल शहर है। इस सर्वे में घर खरीदारों की खुशी को मांपने के लिए ऑनलाइन मॉर्गेज एडवाइजर कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया।

देश में सबसे खुशहाल -
शहर- रैंक - हैपीनेस स्कोर
चंडीगढ़ -05 - 13%
जयपुर- 10 - 10.8%
चेन्नई -13 - 8.9%
इंदौर -17 - 7.4%
लखनऊ -20 - 7.1%

दुनिया के सबसे खुशहाल-
बार्सिलोना (स्पेन)
फ्लोरेंस (इटली)
उल्सान (दक्षिण कोरिया)

सबसे दुखी शहर-
मुंबई (भारत)
अटलांटा (अमरीका)
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)

इस तरह किया हैपीनेस सर्वे-
सर्वे में दुनियाभर के शहरों से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई जियो-टैग्ड फोटो का विश्लेषण किया गया। इसमें उन लोगों की तस्वीरें शामिल थीं, जिन्होंने घर खरीदा है। एआइ की मदद से फोटो में दिख रहे घर खरीदारों के भाव (इमोशन) का अध्ययन किया गया।