
Jaiveer Shergill resigns as Cong national spokesperson with sycophancy jab
Congress Spokesperson Jaiveer Shergill Resign: कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने आज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में अब देश हित की बजाय स्वार्थी हितों से प्रभावित होकर फैसले लिए जा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने चाटुकारिता को लेकर भी तंज कसा है। स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में असंतोष की भावना बढ़ रही है।
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का निर्णय अब जमीनी हकीकत के अनुरूप नहीं है। मैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एक साल से अधिक समय मांग रहा हूँ, लेकिन फिर भी हमें ऑफिस नहीं बुलाया गया।"
उन्होंने आगे कहा, "पिछले 8 सालों से मैंने पार्टी से कुछ नहीं लिया, बल्कि पार्टी के लिए काम किया है। आज मुझे केवल इसलिए लोगों के समक्ष झुकने के लिए विवश किया जा रहा है क्योंकि वो लोग हाई कमान के करीबी हैं और मुझे ये स्वीकार्य नहीं है।"
उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी की विचारधारा और आज का विजन अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है।
उन्होंने आगे लिखा, "‘मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि अब पार्टी में निर्णय अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं लिए जा रहे, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में डूबे हैं और लगातार उनकी वास्तविकता को नजरअंदाज किया जा रहा है।"
बता दें जयवीर शेरगिल सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं और कांग्रेस पार्टी के सबसे युवा और प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक हैं। पिछले कुछ समय से वो पार्टी की मीडिया ब्रीफिंग से भी गायब दिखाई दिए हैं। गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा द्वारा उनके गृह राज्यों पार्टी पोस्ट से इस्तीफा देने बाद शेरगिल का ये निर्णय सामने आया है।
2024 से पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में इस तरह का असंतोष पार्टी को और कमजोर कर सकता है। ऐसे में कांग्रेस के लिए पार्टी को एकजुट करके रखना और कठिन होता जा रहा है।
Updated on:
24 Aug 2022 05:27 pm
Published on:
24 Aug 2022 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
