RSS पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मदनी का पलटवार, कहा- इस्लाम सबसे पुराना धर्म, भारत में ये बाहर से नहीं आया
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख महमूद मदनी ने कहा कि यह भूमि मुसलमानों की पहली मातृभूमि है। यह कहना कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो बाहर से आया है, सरासर गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। हिंदी मुसलमानों के लिए भारत सबसे अच्छा देश है। महमूद मदनी ने कहा कि भारत हमारा देश है। यह देश जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही यह देश महमूद का भी है।