4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भयंकर बर्फीला तूफान, एक की मौत एक लापता, कारगिल का रास्ता बंद

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के लापता होने की खबर है। कारगिल का रास्ता बंद हो गया है। आवागमन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में आज सुबह दो हिमस्खलन आए। पहला हिमस्खलन सरबल क्षेत्र में और दूसरा सोनमर्ग के हंग क्षेत्र में आया।सरबल हिमस्खलन के तहत अब तक एक मृत शरीर, शायद एक मजदूर का पता लगाया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। लोगों और मशीनरी की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। हिमस्खलन क्षेत्र के पास मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Jan 12, 2023