31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को घर में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत, मचा कोहराम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कठुआ स्थित शिवानगर में एक घर में आग लग जाने के बाद दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कठुआ

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Dec 2024, 9:55 AM IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कठुआ स्थित शिवानगर में एक घर में आग लग जाने के बाद दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। कठुआ के जीएमसी अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, रात को घर में आग लग गई थी जिसमें दम घुटने से सभी की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में भी दहशत का माहौल बना है।

दो बच्चों समेत छह की मौत

हादसे के बारे में कठुआ जीएमसी अस्पताल के डॉ. सुरिंदर अत्री ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यह आग रेंटेड हाउस में लगी है। हमारे असिस्टेंट मैट्रन तीन चार महीने पहले रिटायर हुई थीं। किराए के मकान में आग लगने से छह लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों अभी खतरे से बाहर हैं।शुरुआत जानकारी के मुताबिक, उनके घर में किसी प्रकार की जोत या आग जलती थी। घर में फर्नीचर और अन्य सामग्री ने यह आग पकड़ ली। इसके बाद यह आग पूरे कमरे में फैल गई। घबराहट और धुएं की वजह से इनकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- गांव के लड़कों को देते थे 'प्ले बॉय' बनने का ऑफर, फिर शुरू होता था 'गंदा खेल'!

दम घुटने की वजह से हुआ हादसा!

बताया जा रहा है कि अभी तक इस घटना में जलने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि धुएं की वजह से दम घुटने के कारण यह हादसा हुआ। सभी एक ही कमरे में सो रहे थे तभी रात लगभग 2:21 बजे यह घटना घटी। फोन पर उनको इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया। सभी लोगों को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर छह लोगों की मौत हो चुकी थी।

इस प्रकार हुई मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति हाल ही में मेडिकल विभाग से रिटायर हुआ था। मृतकों में असिस्टेंट मैट्रन का पति, उनकी एक बेटी जो अविवाहित थी, और उनके भाई के दो बच्चे शामिल थे। इसके अलावा, उनकी एक और बेटी, एक बेटा और बहन का परिवार भी इस घटना में प्रभावित हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय