राष्ट्रीय

भारतीय जवानों को रेपिस्ट बताने वाले कश्मीर के दो डॉक्टर बर्खास्त, पाकिस्तानी आकाओं से भी थे संबंध

jammu kashmir News: जम्मू कश्मीर सरकार ने दो डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों डॉक्टरों पर पाकिस्तान आतंकियों से संबंध होने के मामले सामने आए है। साथ ही यह बात भी सामने आई कि इन दोनों ने दो महिलाओं के गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए भारतीय जवानों को रेपिस्ट बताया था।

less than 1 minute read
जवानों को रेपिस्ट बताने वाले कश्मीर के दो डॉक्टर बर्खास्त, पाकिस्तानी आकाओं से भी थे संबंध

jammu kashmir News: धरती के भगवान कहे जाने वाले 'डॉक्टर' भी कई बार ऐसे करतूत कर जाते हैं कि लोगों का विश्वास इस पवित्र पेशे पर से उठने लग जाता है। ऐसा ही एक मामला जम्मू कश्मीर में हुआ था। आतंकवाद और अलगाववाद की चपेट में रहे जम्मू कश्मीर में दो डॉक्टरों ने फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर भारतीय जवानों को रेपिस्ट घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद घाटी में जवानों के प्रति लोगों में भीषण उबाल मचा था। नतीजतन भीषण दंगा और बवाल हुआ। कई जगहों पर सेना पर हमले हुए। बाद में मामले की जांच में कुछ और कहानी निकली। अब जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इन दोनों डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की पहचान डॉ. बिलाल अहमद दलाल और डॉ. निघाट शाहीन चिल्लो के रूप में हुई है।


सीबीआई ने बताया था डूबने से हुई थी दोनों की मौत

बाद में मामले की जांच में 14 दिसंबर 2009 को सीबीआई ने कहा था कि दोनों महिलाओं के साथ न तो बलात्कार हुआ था और न ही उनकी हत्या की गई, बल्कि उनकी मौत डूबने से हुई थी। डूब कर मरी दो महिलाओं की गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कारण कश्मीर में भड़के दंगे की आग 7 महीने तक सुलगती रही।

इस दौरान कानून-व्यवस्था की 600 छोटी-बड़ी घटनाएं हुई। दंगा, पथराव, आगजनी से जुड़ी घटनाओं की पुलिस स्टेशनों में कुल 251 एफआईआर दर्ज की गईं। अब इन दोनों डॉक्टरों को अपने किए की सजा मिली है।

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Published on:
22 Jun 2023 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर