देश में इतिहास रचने के दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के व्यापारी और शिक्षाविद् रूपेश मैसन ने चांद पर एक प्लॉट खरीदा है। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में द लूनर रजिस्ट्री के तहत जमीन खरीदी है।
भारत के मिशन चंद्रयान-3 की जबरदस्त सफलता के बाद इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च कर दिया है। आदित्य एल-1 को आज शनिवार को श्रहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया है। अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेगा। जाहिर है कि इसरो ने इससे पहले चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 को भेजा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद एक व्यक्ति ने चांद की सतह पर जमीन खरीदी है।
बता दें कि देश में इतिहास रचने के दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के व्यापारी और शिक्षाविद् रूपेश मैसन ने चांद पर एक प्लॉट खरीदा है। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में द लूनर रजिस्ट्री के तहत जमीन खरीदी है। जिसे 25 अगस्त को प्रमाणित किया गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि चांद पर जमीन कैसे ली जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 49 वर्षीय रूपेश मैसन ने सटीक स्थान का खुलासा किया और कहा कि उन्होंने लूना अर्थ्स मून ट्रैक्ट 55-पार्सल 10,772 पर जमीन का हिस्सा खरीदा है, जिसे लैकस फेलिसिटैटिस के रूप में जाना जाता है। उन्होंनें बताया कि चांद पर जमीन खरीदना संतोषजनक है क्योंकि इससे उम्मीद जगी है कि यह जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे लोगों के लिए एक लागत प्रभावी मनोवैज्ञानिक पलायन होगा।
यह भी पढ़े - ISRO Aditya-L1: आदित्य-एल-1 मिशन लॉन्च, कब तक पहुंचेगा और क्या करेगा जानें
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पास एक अनोखी दूरबीन भी थी, जिससे वह अपनी जमीन को देखते भी थे। इसके अलावा दुनियाभर में 675 मशहूर हस्तियों और अमेरिका के 3 पूर्व राष्ट्रपतियों के पास चांद पर अतिरिक्त-स्थलीय भूमि है, जिसमें विभिन्न ग्रहों पर भूमि भी शामिल है।
अगर आपको भी चांद पर जमीन खरीदना है तो www.lunarregistry.com पर जाएं। इसके बाद आपको इसके होमपेज पर विभिन्न लैंडिंग साइटें मिलेंगी। अपनी पसंदीदा लैंडिंग साइट चुनें और आपको इसके बारे में विस्तृत विवरण मिलेगा। यहां पर मालिक का विवरण और कुल एकड़ जमीन दर्ज करें, जिसे आप खरीदना चाहते हैं। इसके बाद तय हुई राशि देने के बाद आप चांद की जमीन के टुकड़े के मालिक बन सकेंगे।
यह भी पढ़े - जी-20 के दौरान आम मरीजों के लिए खुला रहेगा दिल्ली AIIMS, बस इन बातों का रखें ध्यान