राष्ट्रीय

आतंकी रियाज नायकू की पनाहगाह को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया कुर्क

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को एक आतंकी पनाहगाह बने एक घर को पुलिस ने कुर्क कर दिया। इसमें 2020 में मारा गया हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नाइकू शरण लेता था।

less than 1 minute read

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को एक आतंकी पनाहगाह बने एक घर को पुलिस ने कुर्क कर दिया। इसमें 2020 में मारा गया हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नाइकू शरण लेता था। पुलवामा में कुर्क की गई संपत्ति पर विशेष न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की गई। इस मौके पर अवंतीपोरा में गांव बेगपोरा के बुजुर्ग भी उपस्थित रहे। यह मकान नायकू के पैतृक मकान से कुछ दूरी पर ही है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुर्क किया गया मकान आतंकियों के सहयोगी आजाद अहमद तेली का मकान था। नाइकू उर्फ मास्टर तेली के मकान में शरण लेता था। उसने मकान के ऊपरी हिस्से में छत की टीन के नीचे छोटा कमरा बना रखा था। यह कमरा किसी को आसानी से नजर नहीं आता था। जिस दिन मुठभेड़ में नायकू मारा गया, उस दिन भी वह तेली के मकान में ही था।

आंतकियों को पनाह दी तो खैर नहीं
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि कोई भी नागरिक आतंकियों को पनाह न दें। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनकी चल और अचल संपत्तियों कानूनी कार्रवाई के तहत कुर्क कर दिया जाएगा। आतंकी अगर जबरन किसी संपत्ति का प्रयोग कर रहे हैं तो इस बात की सूचना तुरंत दें अन्यथा कानून के तहत कार्रवाई होगी।

Published on:
02 Nov 2023 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर