
Indian Army shoot quadcopter drone
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक क्वाडकॉप्टर (Quadcopter) को सुरक्षाबलों ने मारकर गिरा दिया। उससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की रात राजौरी जिले के झंगेर इलाके में नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक क्वाडकॉप्टर की गतिविधि देखी गई। सैनिकों ने उस पर गोलीबारी की।
अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर सैर चौकी पर तैनात सैनिकों ने क्वाडकॉप्टर पर गोलीबारी की। इसके बाद वह गायब हो गया। हालांकि वह दुश्मन की तरफ भी नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि एक पिस्तौल, 2 भरी हुई मैगजीन और पिस्तौल के 37 राउंड बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें:
Published on:
27 Jul 2024 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
