Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्दर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है । पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।" अधिकारियों ने आगे कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की।