15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu-Kashmir News: बारामूला पुलिस और 52 RR ने साथ मिलकर चलाया अभियान, बरामद किए गोला बारूद और गोलियां

गुप्त सूचना के आधार पर बारामूला पुलिस की संयुक्त टीम ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने बांदी बाला इलाके से AK राइफल की 1470 गोलियां बरामद की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 01, 2022

Baramulla Police and 52 Rashtriya Rifles teams recovered 2 boxes of ammunition included 1460 bullets of AK 47 during search operation

Baramulla Police and 52 Rashtriya Rifles teams recovered 2 boxes of ammunition included 1460 bullets of AK 47 during search operation

जम्मी-कश्मीर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां बारामूला पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक बारामूला पुलिस को सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर, बारामूला पुलिस और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफ्ल्स साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने बांदी बाला इलाके से AK-47 की 1460 गोलियां बरामद की है।


पुलिस ने बताया, "बारामूला पुलिस और 52 राष्ट्रीय राइफ्ल्स ने दुदबग-टीवाई शाह वन क्षेत्र में एक तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने पेड़ के नीचे जमीन में छिपाए गए ठिकाने से 2 पेटी गोला बारूद बरामद किया। बरामदगी में एके 47 की 1460 गोलियां भी बरामद हुई है।"


दूसरी तरफ खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ तेज करने के लिए पाकिस्तान ने अपने सभी टैरर कैंप्स और लॉन्चपैड्स को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थानांतरित कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश ए मोहम्मद (JeM), और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) जैसे आतंकवादी समूहों ने भारतीय सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर अपने शिविर बनाए हैं। पाकिस्तान की ISI ने सीधे लॉन्चपैड्स को तैयार कराने में मदद की है और आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के जानीपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका