17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत, 3 घायल

किश्तवाड़ में ड्राइवर के गाड़ी से नियंत्रण खोने के बाद बड़़ी सड़क दुर्घटना घट गई है। गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इस गाड़ी में सवार बाकी 3 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Aug 30, 2022

Seven dead as Tata Sumo car falls into gorge in Jammu-Kashmir's Kishtwar

Seven dead as Tata Sumo car falls into gorge in Jammu-Kashmir's Kishtwar

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बड़ा सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, छातरू इलाका के बोंडा गांव के पास टाटा सूमो कार गहरी खाई में गिर गई। इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे। इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे सेना के जवानों और स्‍थानीय लोगों ने घायलों को न‍िकाला और उन्‍हें अस्‍पताल भ‍िजवाया है। यह इलाका अस्पताल से काफी दूर है जिसके कारण घायलों को अस्पताल पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ जिला के बुंडा छातरू चंगा इलाके में टाटा सूमो रजिस्ट्रेशन नंबर जेके17-9117 का ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं तीन लोगों ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 8 बताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।


इस गाड़ी में सवार 3 अन्य लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तरफ इस हादसे को लेकर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा, "अभी हाल ही में डीसी डॉ. देवांश यादव से बात हुई। उन्होंने छातरू में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में बताया, जिसमें 7 लोगों के निधन की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों को आवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में शिफ्ट किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।"

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना और बिजली गिरने के हादसों में 10 की मौत