8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu-Kashmir News: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित पर निशाना साधते हुए हत्या कर दी है। आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट को गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Oct 15, 2022

Terrorists shot Kashmiri Pandit in Shopian, died during treatment

Terrorists shot Kashmiri Pandit in Shopian, died during treatment

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडित पर हमला हुआ है। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। अज्ञात आतंकवादियों ने एक पंडित पूरन कृष्ण भट्ट पुत्र तारक नाथ भट निवासी चौधरी गुंड शोपियां पर उनके घर में गोलीबारी की। इस हमले में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, जहां पर लेकिन डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूतना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके को घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूरन कृष्ण भट को गोली मार कर लहूलुहान करने के बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों ने उसे तब निशाना बनाया जब वह घर से किसी काम से बाहर जा रहा था। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में पूरण जिंदगी की जंग हार गए हैं। इस घटना के बाद से उनका परिवार गहरे दुख में है।

पुलिस इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। पिछले कुछ महीनों में कश्‍मीरी पंडितों और देश के अन्‍य इलाकों से कश्‍मीर घाटी में पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। आए दिनों ऐसी घटनाएं घटती रहती है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: एडवांस में किसान सम्मान निधि देने की तैयारी में सरकार, 4 महीने का दिया जाएगा राशन