
Under-Construction Building Collapses in Janipur, Several Feared Trapped
जम्मू-कश्मीर के जानीपुर हाईकोर्ट मार्ग पर एक इमारत का लेंटर अचानक वीरवार शाम को गिर पड़ा। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इमारत गिरने से मुख्य मार्ग में दोनों ओर से यातायात अवरुद्ध होकर रह गया है। मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है ताकि यदि कोई मलबे में फंसा होगा तो उसे बचाया जा सके।
इस हादसे में अभी किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। मलबा गिरने से न्यू प्लाट जानीपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दी गई है। तीन जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इमारत का मलबा बिजली के खंभे पर गिरने के कारण तारे टूटकर सड़क पर बिखर गई है। इन तारों के कारण कोई हादसा न हो इसके लिए जानीपुर में बिजली की आपुर्ति रोक दी गई है।
हादसा किन कारणों से हुआ उसकी जांच की जा रही है। फिलहालस पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पिछले एक सप्ताह से लगातार आ रहे भूकंप से मची दहशत के बीच भू वैज्ञानिकों ने स्कूलों में मॉक ड्रिल करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देना होगा। आपदा प्रबंधन से संबंधित पाठ्यक्रम को स्कूलों में लागू करना होगा।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत
Published on:
01 Sept 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
