
बिश्नाह का दुर्दांत अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)
Jammu Police PSA Action Notorious Criminal: जम्मू पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बिश्नाह इलाके के कुख्यात बदमाश बलदेव राज को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार कर भद्रवाह जेल भेज दिया है। लंबे समय से लोगों में दहशत फैलाने वाले इस अपराधी को जिला मजिस्ट्रेट के औपचारिक आदेश के बाद हिरासत में लिया गया, जिससे इलाके में अब शांति का माहौल है।
जम्मू जिले में इस अपराधी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। वह हर बार अदालत से जमानत लेकर बाहर आ जाता था, इसलिए उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से उसके खिलाफ सख्त क़दम उठाते हुए Public Safety Act (PSA) लगाने की सिफारिश की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तथ्यों से संतुष्ट होने के बाद उसके खिलाफ पीएसए वारंट जारी कर दिया।
इसके बाद बिश्नाह थाना पुलिस ने एसएचओ के नेतृत्व में, एसडीपीओ आरएसपुरा और एसपी मुख्यालय जम्मू की निगरानी में एक टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए जम्मू पुलिस की इस कार्रवाई की खूब सराहना की है। जम्मू पुलिस का कहना है कि वे लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और नशा तस्करी व संगठित अपराध जैसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू पुलिस ने ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आर.एस. पुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने कोटली गला बाना इलाके में ईंट भट्ठे के पास से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित (बैन) टैबलेट/कैप्सूल के साथ 11.60 लाख रुपए नकद बरामद किए। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हुई।
Published on:
07 Feb 2026 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
