
jharkhand train accident: झारखंड के जामताड़ा में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 2 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। सामने आई जानकारियों के मुताबिक मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। यह दुर्घटना जामताड़ा- कर्माटाड रेलवे लाइन पर कलाझरिया के पास हुई है।
सर्च ऑपरेशन जारी
वहीं जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार ने कहा, ''कालाझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकी और कुछ यात्री उतरे और दूसरी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिली कि कुछ लोगों की मौत हो गई है।'' आरपीएफ और जिला पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है और अब तक दो शव बरामद किए गए हैं... घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Updated on:
28 Feb 2024 09:43 pm
Published on:
28 Feb 2024 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
