
Jana Gana Mana Yatra: असम में जन गण मन यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से मुलाकात की। उन्होंने उनसे लोकसभा चुनावी समर में राज्य के राजनीतिक समीकरण, चुनाव के ज्वलंत मुद्दों और ताजा स्थिति के बारे में चर्चा की। उन्होंने असम में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होने के बारे में भी चर्चा की।
अफवाहों की राजनीति कर रही भाजपा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोरा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा जिस तरह से असम कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ कर भाजपा में आने को तैयार रहने का प्रचार कर रही है, वास्तव में ऐसा नहीं है। भाजपा अफवाहों की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री सरमा ने अफवाहें उड़ा दी कि मैं भाजपा में जाना चाहता हूं। मैंने मजाक में पूछा कि भाजपा में जाने से मुझे क्या फायदा। तब उन्होंने मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया। मैंने कहा कि जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस छोड़ दी वे मुझे मुख्यमंत्री का पद क्या देगा।
2014 में पीएम मोदी की लहर थी
बोरा ने कहा कि कांग्रेस के सिर्फ 50 पुराने नेता भाजपा में गए हैं। एक भी युवा नेता भाजपा में नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी की लहर थी, जिसके चलते भाजपा ने बाजी मारी। उसके साथ ही हिमंत एक दर्जन कांग्रेस विधायकों को लेकर भाजपा में चले गए और राज्य में कांग्रेस कमजोर हो गई। कांग्रेस उससे उबर नहीं पाई उन्होंने बताया कि राज्य की जनता विकल्प चाहती है। लेकिन भाजपा और बदरुद्दीन की पार्टी यूडीएफ मिलकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही हैं। दोनों पार्टियां राज्य के हिन्दुओं और मुस्लिम वोटों को आपस में बांटकर कांग्रेस को दरकिनार करने की साजिश कर रही हैं।
आज से पश्चिम बंगाल के प्रवास पर
गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वे शुक्रवार और शनिवार दो दिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आम जनता से भी चुनावी परिदृश्य पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें- जन गण मन यात्रा : गुवाहाटी पहुंचे गुलाब कोठारी ने समझा राजनीतिक बयार का रूख
Updated on:
05 Apr 2024 12:17 pm
Published on:
05 Apr 2024 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
