15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2021 Rangoli Designs : कृष्ण जन्माष्टमी पर रंगोली से इस तरह सजाएं अपना घर-आंगन

Janmashtami 2021 Rangoli Designs : कृष्ण जन्माष्टमी पर आप अपने घर-आंगन को रंगोली से कुछ इस तरह सजा सकते हैं। जिसमें आप फूलों, पत्तों, रंगों और अन्य चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Janmashtami 2021 Rangoli Designs

Janmashtami 2021 Rangoli Designs

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण के भक्त देश तथा विदेश में भी रहते हैं। ऐसे में यह त्यौहार भारत सहित विभिन्न देशों में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है।

जन्माष्टमी पर आप अपने घर आंगन और दरवाजे के पास आकर्षक रंगोलियां, रंगो, फूलों और घर में उपयोग होने वाली चीजों से तैयार कर सकती हैं। जो आपके घर को आकर्षक लुक देंगे। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस कारण आप भी कोशिश करें कि घरों में उपयोग होने वाली चीजों से ही घरों को आकर्षक रूप से सजाएं।

घर में आकर्षक रंगोली सजाने के लिए आप फूलों और उनके पत्तों को उपयोग कर सकते हैं। इसी के साथ रंगोली में भी रंगों, फूलों का उपयोग करने के साथ ही घर में मौजूद आर्टिफिशियल फूलों , मोतियों, मालाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसी के साथ आप दीपक और रंग बिरंगी लाइटों से भी घर को सजा सकते हैं। आप आम के पत्तों और गेंदे के फूलों को लेकर घर में ही माला तैयार करें। और उसे अपने घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं। जिससे आपका घर आकर्षक लगेगा। इसी के साथ आप घर के आंगन में आकर्षक मटकी जिसमें दही मक्खन डालें और इसे आकर्षक मोतियों से भी सजा सकते हैं। अपने घर को छोटी-छोटी ध्वजा पताका से भी सजा सकते हैं। इसके लिए घर में मौजूद कपड़ों से घर में ही रंग बिरंगेेे ध्वज बनाएं। इन्हें घर के बाहर और छत पर अलग-अलग जगह लगा सकते हैंं।

रंगोली में बनाएं गाय और बांसुरी

श्री कृष्ण को माखन, मटकी, गाय और बांसुरी बहुत पसंद थी। इसलिए आप रंगोली में भी इन चीजों को शामिल करें। जिससे आपकी रंगोली में आकर्षक लुक आएगा और वह जन्माष्टमी की रंगोली भी लगेगी।