16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जब चीन ने हमला किया तो लड़ने की जगह नेहरू ने असम को कह दिया था बाय-बाय’, गृह मंत्री अमित शाह का दावा

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान कहा कि जब चीन ने हमला किया तो उस वक्त के पीएम नेहरु ने राज्य को बाय-बाय कह दिया था।

2 min read
Google source verification
amit_shah_nehru.jpg

Lok Sabha Elections 2024: सभी दल के नेता इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी रोज 2-3 राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंचे जहां उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर बड़ा दावा किया है। मंगलवार को पूर्वोत्तर के लखीमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जब चीन का भारत पर हमला हुआ तो लड़ने की जगह वायु प्रवचन में जवाहर लाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कह दिया था। उन्होंने असम को छोड़ दिया था। आज असम की जनता यह भूल नहीं सकती है।"


अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "परिवर्तन क्या है, नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार का शासन दिया कि चीन हमारी एक इंच भूमि पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। पूरा अरुणाचल प्रदेश और असम 1962 को भूल नहीं सकता है। डोकलाम में नरेंद्र मोदी के समय में थोड़ी हिम्मत की गई और 45 दिन तक रोक कर रखा और पीएम नरेंद्र मोदी ने वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।"

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वो इलाके भारत का हिस्सा बन जायेंगे? हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो आज भारत उसे जवाब देने की ताकत रखता है।"

प्रदान बरुआ के लिए पहुंचे थे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के लखीमपुर से बीजेपी ने मौजूदा सांसद प्रदान बरुआ के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने उदय शंकर हजारिका को मैदान में उतारा है।