23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना,अमित शाह को बताया फर्जी, PM को लेकर कही ये बात

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को फर्जी बताया है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहे कि मोदी को पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
JDU President Lalan Singh

Lalan Singh

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमला करते हुए उन्हें फर्जी ज्योतिष बताया है। उन्होंने कहा कि वो ( अमित शाह ) जहां - जहां गए हैं कहा कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। वहां भारतीय जनता पार्टी को मुह की खानी पड़ी है। जदयू सांसद ललन सिंह ने मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर तस्वीरें साफ करते हुए कहा कि क्या हम अपनी पार्टी संगठन को मजबूत नहीं करें? निश्चित तौर पर हमारा इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर है और लोकसभा में हम लोग साथ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि जहां INDIA गठबंधन के बीच विधानसभा चुनाव में समझौता नहीं हो सकता है। केरल में आप देख लीजिए दो फ्रंट है। वहां समझौता नहीं हो सकता है।बंगाल में ममता बनर्जी का सीपीएम, सीपीआई से विधानसभा में समझौता नहीं हो सकता।लेकिन, लोकसभा चुनाव में हम लोग साथ चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने फोटो देखा है कि बड़ा भारी-भारी आदमी मुरेठा वाला नियुक्ति पत्र दे रहा था। नियुक्ति पत्र देने का मतलब है कि सवा लाख लोगों को एक साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार गांधी मैदान और राज्य के 37 जिले में देने जा रही है यह नीतीश कुमार का करामात है। उन्होंने आगे कहा कि उनको अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए वह सरकारी अधिकारियों से अपना प्रचार-प्रसार करवाने का आदेश जारी करवाए हैं। मोदी जी अधिकारियों से चुनाव-प्रचार करवा रहे हैं। लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।