Video: BJP पर बरसे झारखंड CM सोरेन, कहा- सरकार बनने के साथ ही शुरू हो गई थी सत्ता हथियाने की कोशिश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक बार फिर BJP पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश सरकार बनने के अगले दिन से ही शुरू हो गई थी। कुछ तथाकथित आदिवासी विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर राज्य के मूल आदिवासियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचानने लगे हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका था।