26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका के घर लटका मिला प्रेमी का शव, घटना के बाद से युवती और उसका परिवार फरार

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर की ग्रिल पर लटका मिला है। युवक के परिवार ने लड़की और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 23 Jul 2025, 5:40 PM IST

Crime

Crime ( फोटो - प्रतिकात्मक )

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक प्रेमिका के घर उसके प्रेमी का शव फंदे से लटका मिलने के कारण सनसनी फैल गई। मामला जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव का है। यहां बुधवार को सोहैल अंसारी नामक एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर के बाहर फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सोहैल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था। सोहैल के परिवार ने लड़की और उसके परिवार पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना की सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक सोहैल के परिवार ने बताया कि पिछले एक साल से उसका गांव की एक युवती के साथ प्रेम - प्रसंग चल रहा था। उन्होंने कहा कि, यह मामला कई बार गांव की पंचायत के सामने भी उठाया गया था।

युवती के घर की ग्रिल से लटका मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह सोहैल का शव युवती के घर के बाहरी ग्रिल में फंदे से लटका देखा गया था। इसके चलते गांव में काफी अफरा- तफरी मच गई थी। पुलिस ने बताया कि, जिस युवती के घर से सोहैल का शव मिला है, वह और उसका पूरा परिवार घटना के बाद से ही लापता है।

पुलिस ने कहा- हत्या कर शव को लटाकाया गया

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि, शव को देखने से लगता है कि सोहैल की हत्या कर शव को खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका दिया गया था। एसडीपीओ ने आगे कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग