2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Crime: लिव इन पार्टनर की खौफनाक हत्या, डेड बॉडी को 40 टुकड़ो में काटा, जानिए क्या थी Murder की वजह?

Jharkhand Crime: झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 'लिव-इन पार्टनर' की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बोकारो

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 28 Nov 2024, 1:35 PM IST

Jharkhand Crime: झारखंड से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल झारखंड के खूंटी जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने 'लिव-इन पार्टनर' की ह्त्या कर दी। व्यक्ति कसाई का काम करता था। आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

कैसे की हत्या?

आपको बता दें की आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया। पुलिस से मिली जानकारी से पता चला की इस घटना की खबर लगभग 10 से 15 दिन बाद पता चला। पुलिस ने बताया जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले। तब पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। नरेश पिछले कुछ वर्षों से खूंटी जिले की ही रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रह रहा था।

क्यों की हत्या?

यह बताया जा रहा है की महिला को नरेश की शादी के बारे में पता नहीं था, इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव बनाया। रांची पहुंचने के बाद नरेश और महिला 24 नवंबर को ट्रेन में सवार होकर नरेश के गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘योजना के तहत नरेश महिला को अपने घर के पास ऑटोरिक्शा में खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिये कहा। वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया।

ये भी पढ़े: TMC ने अपनाया अलग रुख, संसद में 'लोगों के मुद्दों' पर ध्यान केंद्रित

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय