31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Elections: BJP ने रविंद्र कुमार राय को बनाया झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

Jharkhand Assembly Election 2024: पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय (Ravindra Kumar Ray) को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया।

1 minute read
Google source verification

रांची

image

Akash Sharma

Oct 26, 2024

Dr. Ravindra Kumar Rai appointed working president of Jharkhand BJP

Dr. Ravindra Kumar Rai appointed working president of Jharkhand BJP

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच BJP ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है। पार्टी आलाकमान ने शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय (Ravindra Kumar Ray) को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया। BJP पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

कौन हैं रविंद्र कुमार राय?

रविंद्र कुमार राय झारखंड BJP के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है। विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है। क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: ‘Himachal में Congress की सरकार बनते ही खत्म की जा रही सरकारी नौकरियां’, खाली पदों को खत्म करने के आदेश पर अमित मालवीय ने कसा तंज