5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को किया नमन, CM सोरेन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

President Draupadi Murmu Jharkhand Tour: आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज से 22 साल पहले बिरसा मुंडा की जयंती पर ही बिहार से अलग झारखंड की स्थापना की गई थी। इस विशेष मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की यात्रा पर है।

2 min read
Google source verification
177.jpg

Jharkhand Foundation Day: President Droupadi Murmu arrives in Ranchi welcomed by Governor Ramesh Bais and CM Hemant Soren

President Draupadi Murmu Jharkhand Tour: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर है। आज सुबह एक विशेष विमान से राष्ट्रपति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अब से थोड़ी देर पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंची हैं। जहां वो भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात भी कर रही है। बता दें कि आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के खूंटी जिला के उलिहातू में हुआ था। जहां आज भी उनके वंशज है। उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा को श्रद्धांजलि दी।


इससे पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिरसा मुंडा की जयंती और राष्ट्रपति के झारखंड दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार।


इधर राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट किया-झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन।


बताते चले कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से खास नाता है। राष्ट्रपति बनने से पहले वो झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में 18 मई 2015 को शपथ ली थी। वो छह वर्ष एक माह 18 दिन तक झारखंड की राज्यपाल रहीं।

झारखंड की राज्यपाल के रूप में श्रीमती मुर्मू ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास किया। इनकी पहल पर ही विश्वविद्यालयों में नौ जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग-अलग विभाग बने।

यह भी पढ़ें - झारखंड में IT Raid में 2 करोड़ कैश और 100 करोड़ के बेहिसाब निवेश के दस्तावेज जब्त