
Spanish woman has told that Rapist has beaten me and my husband badly: झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि सभी सात अपराधियों ने उस पर लात-घूंसे बरसाने के बाद बारी-बारी से मेरे साथ अपराध को अंजाम दिया। अपराध की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बलात्कारियों ने पीड़िता के पति के हाथ बांध रखे थे और उसे लात खूब मारा। रेप पीड़िता ने घटना के अगले दिन शनिवार की रात को अपने आखिरी सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट किया और कहा, 'मुझे लगा कि वे (Rapists) लोग मुझे मारने जा रहे हैं।'
'भगवान का शुक्र है कि मैं अभी भी जीवित हूं'
दुमका पुलिस ने रविवार शाम को आधिकारिक तौर पर तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की घोषणा की जबकि बाकी चार को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। झारखंड राज्य कानूनी सेवा (JHALSA) ने अपराध का संज्ञान में लिया और पीड़िता को कानूनी और अन्य सहायता देने के लिए अलग टीम पर दबाव डाल। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस कुकृत्य का अलग से संज्ञान लिया और कानून पर चिंता व्यक्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पत्रकारों से बात करते हुए दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा कि तीनों गिरफ्तार को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपी हंसडीहा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंजो और आसपास के गांवों के थे। एसपी ने कहा कि अब तक की जांच के अनुसार सभी पहली बार के अपराधी हैं, अभी विस्तृत पूछताछ चल रही है।
पीड़िता ने बताया, घटना को अंजाम देने से रेपिस्टों ने अंग्रेजी में कुछ-कुछ कहा
पीड़िता ने अपनी एफआईआर में यह भी उल्लेख किया कि कुछ अपराधियों ने उस रात उनके पास आते समय कुछ अंग्रेजी के शब्द बोले। एसपी खैरवार ने कहा, “उनमें से कुछ प्रवासी श्रमिक के रूप में बाहर काम करने गए होंगे और कुछ अंग्रेजी शब्दों से परिचित हो गए होंगे। उनकी शैक्षिक और अन्य पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
'सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है'
एसपी ने बताया कि महिला का बयान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों के खिलाफ सख्त मामला तैयार करेंगे ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच में सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें - झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप, पीड़िता खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए पहुंची अस्पताल
Published on:
04 Mar 2024 11:41 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
