
पश्चिम बंगाल में विधायकों के बढ़े वेतन के बाद एक और राज्य में विधायकों वेतन बढ़ने की चर्चा शुरू हो गई है। विधानसभा विशेष समिति में अगर विधायकों के वेतन बढ़ने का प्रस्ताव अगर स्वीकार हो जाता है तो सबसे ज्यादा वेतन इसी राज्य के विधायक को मिलेंगे। बात कर रहे हैं झारखंड की। 2001 में यहां विधायकों को 19 हजार 800 रुपए वेतन दिए जाते थे। पिछले 22 सालों में यह वेतन काफी बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल ने भी एक मुख्त 40 हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है।
झारखंड ने अपने विधायकों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के अनुरूप अगर वेतन बढ़ाया जाता तो झारखंड अपने विधायकों को सबसे ज्यादा 2.88 लाख रुपए का वेतन देने वाला राज्य हो जाएगा। अभी तेलंगाना राज्य ही अपने विधायकों को 2.50 लाख रुपए वेतन दे रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र के विधायकों को 2.32 लाख का वेतन दे रहा है। उत्तरप्रदेश और दिल्ली 2.10 लाख रुपए और उत्तराखंड अपने विधायकों को 2.04 लाख रुपए वेतन दे रहा है।
यह भी पढ़ें : CM ममता बनर्जी ने बढ़ाया पश्चिम बंगाल के विधायकों का वेतन, खुद एक भी रुपए नहीं लेंगी
ये हैं सबसे कम वेतन देने वाले 10 राज्य
गुजरात 65 हजार
ओडिशा 62 हजार
मेघालय 59 हजार
पुडुचेरी 50 हजार
अरुणाचल प्रदेश 49 हजार
मिजोरम 47 हजार
असम 42 हजार
मणिपुर 37 हजार
नागालैंड 36 हजार
त्रिपुरा 34 हजार
Published on:
07 Sept 2023 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
