1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Recharge Plan : Jio का ये धमाकेदार ऑफर, इतनी कम कीमत पर मिलेगा 2GB डेटा!

Jio Prepaid Recharge Plan: जियो ने अपने कुछ प्रीपेड यूज़र्स के लिए 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 8 Sep 2024, 1:32 PM IST

Jio Prepaid Recharge Plan: जियो यूज़र्स की संख्या पूरे देश में करीब 49 करोड़ से भी ज्यादा है। इतने बड़े यूज़र्स बेस के लिए रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा दी थी, जिसके कारण ज्यादातर यूज़र्स परेशानी का सामना कर रहे हैं। अब जियो ने अपने यूज़र्स के लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है। आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं। इस प्लान की कीमत सिर्फ 223 रुपये है, जिसमें यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। बता दें कि जियो प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है।

सबसे सस्ता प्लान

जियो के नए 223 रुपये के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, रोज 100 एसएसएस की सुविधा, और 56GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान के जरिए यूज़र्स को रोज 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है।

इतना ही नहीं, जियो कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूज़र्स को कई अन्य बेनिफिट्स भी देती है। इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

प्रीपेड यूज़र्स के लिए ऑफर

आपको बता दें कि जियो का यह प्रीपेड प्लान सीमित यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप स्मार्टफोन में जियो की सिम इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लान का फायदा आपको नहीं मिलेगा। जियो के स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 299 रुपये में मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है, जिसमें यूज़र्स को रोज 1.5GB डेटा मिलता है। इस तरह से यूज़र्स को इस प्लान में कुल 42GB डेटा मिलता है।

इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है.इस प्लान के साथ भी यूज़र्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की मुफ्त सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़े : Car Insurance : ये गलतियां हुई तो नहीं मिलेगा कार इंश्योरेंस, जान लें नियम

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय