1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार कार्ड देख 4 हिंदूओं की हत्या के बाद अब राजौरी में IED ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत, 5 जख्मी

Jammu Kashmir Rajouri Terror Attack: साल 2023 के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने 4 हिंदूओं की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने आधार कार्ड देखकर तीन घरों में गोलीबारी की। इस हमले में छह लोग घायल भी हो गए। रविवार शाम हुई इस घटना की जांच अभी जारी ही थी कि सोमवार सुबह डांगरी में फिर एक घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है।

2 min read
Google source verification
2.jpg

JK: child dead 5 injured in explosion in Rajouri's Upper Dangri village

Jammu Kashmir Rajouri Terror Attack: नए साल के जश्न के बीच जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकियों ने तीन घरों में गोलीबारी की। इस हमले में चार नागरिकों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। रविवार शाम हुए इस घटना के बाद सोमवार सुबह डांगरी गांव में ही एक घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सेना और पुलिस के जवान डांगरी में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। दूसरी ओर आतंकी हमले के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने डांगरी चौक को जाम कर विरोध-प्रदर्शन भी किया। डांगरी में आतंकियों ने जिस तरह से अल्पसंख्यकों हिंदूओं को निशाना बनाया, उससे लोगों में भयंकर आक्रोश है।

आधार कार्ड देखकर हिंदूओं को मारी गई गोली

सोमवार सुबह सेना और पुलिस के सामने अल्पसंख्यक विरोध-प्रदर्शन करते दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आतंकियों ने आधार कार्ड देखकर हिंदूओं को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आतंकियों ने डांगरी में मंदिर के पास स्थित तीन घरों को निशाना बनाया। आतंकियों ने आधार कार्ड देखने के बाद तीन घरों में गोलीबारी की। इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान प्रीतम शर्मा, उनके पुत्र आशीष कुमार, दीपक कुमार और शीतल कुमार के रूप में हुई है।


जम्मू जोन के ADGP ने दी घटना की जानकारी


दूसरी ओर रविवार शाम हुए आतंकी घटना के बारे में जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित 3 घरों में गोलीबारी की घटना हुई है। 2 आतंकियों ने 3 घरों को निशाना बनाया था। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। 5 लोग घायल हैं, उनकी स्थिति स्थिर है। तलाश अभियान जारी है। पुलिस, CRPF और आर्मी के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

राजनीतिक दलों ने डांगरी के आतंकी हमले का विरोध किया

डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक दलों में भी आक्रोश है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदूओं को निशाना बनाए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बंदी का ऐलान किया है। भाजपा ने संघ शासित प्रदेश से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है। वहीं कांग्रेस ने घटना को बहुत गंभीर बताते हुए सरकार पर हमला किया है।

सरकार के दावों की पोल खोलती है यह घटनाः कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि राजौरी में आतंकवादी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। घटना बहुत गंभीर और आश्चर्यजनक है। ये केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरकार पहले कश्मीर में और अब जम्मू में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में 4 नागरिकों की मौत, 6 घायल

Story Loader