16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी मॉर्गन के CEO का दावा, 10 साल के कार्यकाल में PM मोदी ने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला

PM Modi: वैश्विक बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डिमन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 मिलियन (40 करोड़) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

वैश्विक बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डिमन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 मिलियन (40 करोड़) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और वो भारत में "अविश्वसनीय काम" कर रहे हैं। मंगलवार को इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डिमन ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना की और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी लागू किया जा सकता है।

पीएम मोदी एक टफ प्रशासक

जेमी डिमन ने कहा पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्हें टफ प्रशासक बताया। इसके साथ भारत के जीएसटी शासन की भी सराहना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इसने विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई जाने वाली कर प्रणालियों में असमानता से पैदा होने वाले भ्रष्टाचार को दूर कर दिया है। डिमन ने प्रौद्योगिकी और वित्त में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसमें 700 मिलियन से अधिक नागरिकों के बैंक खाते होने के साथ डिजिटल पहचान और बैंकिंग सेवाओं को व्यापक रूप से अपनाने पर जोर दिया गया।