2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी नड्डा उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे, लोकसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

JP Nadda Uttarakhand Visit: आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर जा रहे हैं। जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही दोपहर में भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
JP Nadda Uttarakhand Visit

JP Nadda Uttarakhand Visit

JP Nadda Uttarakhand Visit: आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर जा रहे हैं। जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही दोपहर में भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज होने वाले इस दौरे की शुरुआत नड्डा हरिद्वार के ऋषिकुल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे।

सीएम धामी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी के तह कार्यक्रम के अनुसार उनके स्वागत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के प्रमुख नेता हरिद्वार में जुटेंगे। नड्डा ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

जेपी नड्डा का कार्यक्रम
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नड्डा इसके बाद ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वसुदेव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की लेंगे बैठक
दोपहर 3 से 5 बजे तक नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम और सांसद सहित कई नेता होंगें। शाम को जेपी नड्डा हरकी पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रात 9.15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Story Loader