8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘न मंगलसूत्र न बिंदी… पति क्यों दिखाएंगे दिलचस्पी’ Social Media के एक पोस्ट से खड़ा हुआ विवाद, जानिए वजह

'मैं देख सकता हूं कि आपने मंगलसूत्र या बिंदी नहीं पहनी है। यदि आप एक विवाहित महिला की तरह व्यवहार नहीं करती हैं, तो पति आपमें कोई दिलचस्पी क्यों दिखाएंगे।'

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 06, 2025

विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता अक्सर वादियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक विवादास्पद पोस्ट में एक अधिवक्ता ने कई उदाहरणों के साथ ऐसा दावा किया है। पोस्ट में कहा गया कि मध्यस्थता की अध्यक्षता के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अंकुर आर जहागीरदार के अनुसार, पुणे में मध्यस्थता कर रहे एक जज ने अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच मध्यस्थता करते समय महिला से मंगलसूत्र या बिंदी नहीं पहनने पर सवाल उठाया। जज ने कहा, 'मैं देख सकता हूं कि आपने मंगलसूत्र या बिंदी नहीं पहनी है। यदि आप एक विवाहित महिला की तरह व्यवहार नहीं करती हैं, तो पति आपमें कोई दिलचस्पी क्यों दिखाएंगे।'

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जहागीरदार ने दिए उदाहरण

जहागीरदार ने इसी तरह का एक दूसरा उदाहरण भी साझा किया जो दंपती के बीच भरण-पोषण से संबंधित था, जिसमें आखिकार वार्ता टूट गई। जज ने कहा था, 'अगर कोई महिला अच्छा कमा रही है तो वह हमेशा ऐसे पति की तलाश करेगी जो उससे ज्यादा कमाता हो और कभी भी उससे कम कमाने वाले से समझौता नहीं करेगी। हालांकि, अगर कोई अच्छा कमाने वाला आदमी शादी करना चाहता है तो वह अपने घर में बर्तन धोने वाली नौकरानी से भी शादी कर सकता है। देखिए पुरुष कितने लचीले होते हैं। आपको भी कुछ लचीलापन दिखाना चाहिए। इतना कठोर मत बनो।'

ये भी पढ़े: 1 अप्रेल से लागू होगा Income Tax का नया नियम, आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर होगी अधिकारियों की नजर