25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा में भयंकर बवाल! कहीं पुलिस कांवड़ियों के दबा रही पैर तो कहीं सेना के जवान को पीट रहे कांवड़िये

देश के कई राज्यों में इस समय कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर यात्रा से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे है। कुछ वीडियो में जहां लोगों की श्रद्धा और पुलिस की व्यवस्थाएं नजर आ रही है, वहीं कुछ अन्य वीडियो ऐसे भी सामने आ रहे जिसमें कांवड़िये उपद्रव मचाते हुए नजर आ रहे है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 19 Jul 2025, 6:55 PM IST

kanwar yatra up extra bus service control room lucknow news

Kanwar Yatra ( photo - ani )

श्रावण के इस पावन महीने में देश के कई राज्यों में कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसे भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतिक माना जाता है। इस दौरान लोग दूर दूर से गंगाजल लाकर महादेव के मंदिरों में अर्पित करते हैं। सरकार भी इन यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुख सुविधा का विशेष ध्यान रखती है। इन्हें यात्रा मार्गों पर रहने खाने के साथ साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व आस्था के इस सैलाब में रुकावट पैदा करने लगते हैं। फिलहाल देश में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है और इस बार भी एक तरफ जहां सरकार की कोशिशों और लोगों की आस्था से जुड़ी खबरें सामने आ रही है तो वहीं खुद को भक्त बताने वाले कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

राजधानी में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

राजधानी दिल्ली में भी कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। यात्रा मार्गों और कांवड़ियों के शिविरों के आस पास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यूपी से निकलते हैं सबसे ज्यादा कांवडिये

यूपी राज्य से सबसे अधिक कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं और यात्रा के सबसे प्रमुख मार्ग भी इसी राज्य में मौजूद है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का विषेश ध्यान रखा है। यहां मेरठ से हरिद्वार तक हाईवे का एक हिस्सा कांवड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है। इस यात्रा के दौरान राज्य से करोड़ों कांवड़िये गुजरते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाते हैं।

श्रद्धा से कांवड़ियो के पैर दबा रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से यात्रा की सुरक्षा संभाल रही एक महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषिका सिंह नामक यह महिला अधिकारी कांवड़ यात्रा पर आई महिलाओं के पैर दबा रही है। ड्यूटी निभाते हुए अपनी आस्था निभा रही इस महिला पुलिसकर्मी को लोगों की काफी सराहना मिल रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ऋषिका का यह वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है।

आस्था में भंग डाल रहे कई उपद्रवी

आस्था से भरी यात्राओं के साथ साथ कांवड़ियों के उपद्रव की कई खबरें भी सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कांवड़ ले जा रहे कुछ बदमाश तोड़ फोड़ और मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं से बदसलूकी करते भी नजर आ रहे हैं। हाल ही यूपी के अमरोहा से एक वीडियो सामने आई है, जहां मुफ्त खाना खाने के लिए कांवड़ियों ने खाने में अंडे का रस मिला होने का झुठा आरोप लगा खूब तमाशा किया। इसी तरह मुरादनगर गाजियाबाद में भी ट्रैफिक के चलते बस के कांवड़ से भिड़ जाने पर कांवड़ियों ने सिर्फ ड्रामा नहीं किया बल्कि ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। ऐसा ही एक वीडियो मिर्जापुर से सामने आया था, जिसमें कुछ कांवड़िये सेना के एक जवान के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण जरूरी

एक तरफ जहां कांवड़ यात्रा से लोगों की आस्था जुड़ी है वहीं ऐसी घटनाएं लोगों के दिलों में डर पैदा करती है। ऐसी घटनाओं से न सिर्फ पैसे और सामान को नुकसान पहुंचता है बल्कि कई बार यह लोगों की मौत की वजह भी बन जाती है। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ साथ इस बात को भी पुख्ता करें कि खुद को कांवड़िया कहने वाले बदमाश इस यात्रा की गरिमा को बिगाड़ न पाए। कांवड़ यात्रा के नाम पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा न मिले।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग