24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल शर्मा को अब खालिस्तानी आंतकी पन्नू से मिली धमकी, कहा कैफे के जरिए हिंदुत्व न फैलाएं

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद अब उन्हें खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से धमकी मिल गई है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कपिल को हिंदुस्तान वापस जाने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 12 Jul 2025, 5:53 PM IST

Kapil Sharma

Kapil Sharma ( photo - ani )

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में हाल ही कुछ दिनों पहले अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। गुरुवार को हुई इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई थी। बाद में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने कहा था कि, कपिल के शो के एक किरदार ने निहंग सिखों के पहनावे और रहन सहन को लेकर कोई गलत टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई थी। इसके चलते लाडी ने कपिल के कैप्स कैफे पर 9 गोलियां चलवाई और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस घटना की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि कपिल को एक और खालिस्तानी आंतकी से धमकी मिल गई है। इस बार खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल को धमकी देते हुए उन्हें कनाडा में हिंदुत्व नहीं फैलाने की चेतावनी दी है।

पन्नू ने वीडियो जारी कर दी धमकी

पन्नू ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर यह धमकी दी है। पन्नू ने कहा, कनाडा तुम्हारा खेल का मैदान नहीं है। अपनी खून पसीने की कमाई लो और हिंदुस्तान वापस चले जाओ। पन्नू ने इस वीडियो में कपिल को हिंदुत्व निवेशक बताते हुए उनके साथ साथ मोदी समर्थक निवेशकों को भी हिंदुस्तान वापस जाने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने कहा कि वह अपनी जमीन पर हिंसक हिंदू विचारधारा को पनपने नहीं देगा।

कपिल के कैफे को बताया हिंदुत्व फैलाने की साजिश

पन्नू ने वीडियो में कहा कनाडा इस तरह की सोच को अपने देश में नहीं बढ़ने देगा। उन्होंने वीडियो के दौरान कपिल से पूछा कि, क्या कैप्स कैफे कॉमेडी का अड्डा है या हिंदुत्व फैलाने की साजिश का हिस्सा। उसने कहा कि वैसे तो कपिल खुले में मोदी के हिंदुत्व का समर्थन करते है तो अब वह भारत की बजाए कनाडा में क्यों निवेश कर रहे है। पन्नू ने कपिल को भारत में ही निवेश करने की सलाह भी दी।

कपिल ने कहा हम हार नहीं मानेंगे

कपिल ने हाल ही 4 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कैप्स कैफे नामक अपने इस नए कैफे की शुरुआत की थी। इसके शुरु होने के 6 दिन बाद ही 10 तारीख की रात को यहां बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद कपिल ने अपने कैफे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि, हमने स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के माध्यम से गर्मजोशी से लोगों को जोड़ने और खुशी लाने की उम्मीद में कैप्स कैफी की शुरुआत की थी। उस सपने का हिंसा से जुड़ना दिल दहला देने वाला है। उन्होंने आगे लिखा था कि, हम इस सदमे से ऊभर रहे है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग