4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक कैबिनेट के 32 मंत्रियों में से 97% करोड़पति, 24 पर आपराधिक मामले – ADR रिपोर्ट

Karnataka ADR Report : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्नाटक के 32 मंत्रियों में से 24 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं और 31 (97%) करोड़पति हैं।

2 min read
Google source verification
कर्नाटक के 32 मंत्रियों में से 31 करोड़पति

कर्नाटक के 32 मंत्रियों में से 31 करोड़पति

Karnataka ADR Report: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके डिप्टी शिवकुमार और आठ अन्य के मंत्रियों के रूप में शपथ लेने के एक हफ्ते बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 24 नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद कर्नाटक कैबिनेट शनिवार को अपनी पूरी ताकत 34 पर पहुंच गई। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए कर्नाटक कैबिनेट में 32 मंत्रियों में से 24 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं और सभी ने अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की है। मंत्रियों की औसत संपत्ति 119.06 रुपये करोड़ थी। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सबसे अधिक 1,413.80 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।


रामप्पा बलप्पा के पास सबसे कम संपत्ति

मुधोल (एससी) निर्वाचन क्षेत्र के मंत्री तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा ने सबसे कम 58.56 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है। बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, कैबिनेट में एकमात्र महिला हैं। लक्ष्मी ने 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 5 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी घोषित की है।

56% मंत्रियों की उम्र 41 से 60 के बीच

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 18 (56%) मंत्रियों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 14 (44%) मंत्रियों ने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है।


2 मंत्री डिप्लोमा धारक

शिक्षा के मामले में रिपोर्ट में बताया गया है कि 32 में से 6 मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से 12वीं पास के बीच बताई है। 2 मंत्री डिप्लोमा धारक हैं जबकि 24 मंत्रियों ने स्नातक होने की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।

सिद्धारमैया ने 20 मई को ली थी सीएम पद की शपथ

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सिद्धारमैया ने 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद पर नियुक्त किया गया।

कांग्रेस को मिली थी 135 सीटे

आपको बता दें कि कांग्रेस ने 10 मई को 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बाहर कर दिया था। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी को एकमात्र दक्षिणी राज्य से 66 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ: सिद्धारमैया ने ऐसे बिठाया जाति संतुलन, 2024 के लिए बनाया रास्ता