scriptkarnataka bjp mla basangouda patil yatnal jawahar lal nehru subhash chandra bose india first pm | 'नेहरू नहीं थे देश के पहले पीएम..., BJP MLA ने क्यों कही ये बात, छिड़ गया सियासी घमासान | Patrika News

'नेहरू नहीं थे देश के पहले पीएम..., BJP MLA ने क्यों कही ये बात, छिड़ गया सियासी घमासान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 29, 2023 09:29:54 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

BJP MLA Basangouda Patil: कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बेंगलुरु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की। भाजपा विधायक ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे बल्कि वह सुभाष चंद्र बोस थे।

BJP MLA Basangouda Patil
BJP MLA Basangouda Patil

Karnataka BJP MLA Basangouda Patil remark sparks row : कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर रेलवे और टेक्सटाइल के पूर्व राज्यमंत्री बासनगौड़ा ने ऐसा ही बयान दिया है, जिसकी वजह से सियासत गरमा गई है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे बल्कि सुभाष चंद्र बोस देश के पहले पीएम थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बीआर अंबेडकर ने कहा था कि भारत को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पैदा किए गए डर के कारण आजादी मिली। यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक ने ऐसी विवादित टिप्पणी की हो. इससे पहले अगस्त में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छह से सात महीने के भीतर गिर जाएगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.