24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटकः चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू, JDS विधायक भाजपा में शामिल

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को जेडीएस विधायक ए टी रामास्वामी भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा के भी एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है।

2 min read
Google source verification
jds_mla_join_bjp.jpg

Karnataka Election: Senior JDS MLA AT Ramaswamy joins BJP

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। शनिवार को जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी ने भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और नलिन कोहली की मौजूदगी में ए टी रामास्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी ओर कर्नाटक के बल्लारी जिले के कुदलिगी विधानसभा से भाजपा विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले भी भाजपा के दो एमएलसी ने इस्तीफा दिया था। दोनों ने कांग्रेस का दामन थामा है। चुनाव पूर्व नेताओं में मची इस उठापटक के पीछे टिकट काटे जाने की चर्चा है।


चार बार के विधायक ए टी रामास्वामी वोक्कालिंगा समुदाय के बड़े नेता


शनिवार को दिल्ली में जेडीएस विधायक को भाजपा में शामिल कराते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार बार के विधायक रह चुके ए टी रामास्वामी का भाजपा में स्वागत करते हुए यह दावा किया कि उनके जैसे वोक्कालिंगा समुदाय के बड़े नेता के भाजपा में आने से कर्नाटक में भाजपा को बल मिलेगा और पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।


बिना शर्त भाजपा में शामिल होने की रामास्वामी ने कही बात

भाजपा में शामिल होने के बाद रामास्वामी ने कहा कि, मैं वास्तव में भाजपा के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं पैसे की ताकत का शिकार हूं, क्योंकि मैं हमेशा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बात करता था। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैंने विधायक के टिकट की भी कोई बात नहीं की है। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करने का अवसर चाहता हूं।

10 मई को कर्नाटक में चुनाव, 13 को रिजल्ट-
ए टी रामास्वामी कर्नाटक के अरकलगुडा से जेडीएस के विधायक हैं, हालांकि भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले शुक्रवार को ही उन्होंने विधान सभा से अपना इस्तीफा दे दिया था। कर्नाटक में विधान सभा के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। भाजपा इस बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा कर रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कर्नाटक के कई अन्य दिग्गज नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बल्लारी के भाजपा विधायक गोपालकृष्ण ने दिया इस्तीफा-
कर्नाटक के बल्लारी जिले के कुदलिगी विधानसभा से भाजपा विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है क्योंकि उन्हें चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु क्षेत्र से टिकट की उम्मीद है। चार बार के विधायक रहे गोपालकृष्ण के इस्तीफे के फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव : आप ने जारी की 60 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व कंडक्टर को टिकट दिया