Video : बजरंग दल बैन पर सीएम योगी गरजे, कहा – कांग्रेस का हिंदू आस्था संग खिलवाड़ ठीक नहीं
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत चिकमंगलूर में एक जनसभा में बजरंग दल बैन मामले पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहाकि, जिन्हें एक भारत श्रेष्ट भारत अच्छा नहीं लगता वे PFI जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात कर रहे हैं। बजरंग दल को बैन करने की बात कर कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह ठीक नहीं है।