वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने चालक के व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि यदि यह किसी अन्य धर्म से संबंधित मामला होता, तो तत्काल निलंबन या FIR दर्ज हो चुकी होती। वहीं, कुछ लोगों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का मामला बताते हुए चालक का बचाव किया। एक यूजर ने लिखा, "नमाज पढ़ने में 5 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता, इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं।"