
Karnataka: IPS D Roopa Moudgil and IAS Rohini Sindhuri transferred without posting after fight on social media
IPS D Roopa Moudgil vs IAS Rohini Sindhuri: सोशल मीडिया पर लड़ना कर्नाटक की दो महिला अफसरों को भारी पड़ा। सरकार ने इन दोनों महिला अफसरों के बीच चल रही 'कैट फाइट' पर सख्त कदम उठाते हुए दोनों का तबादला कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों महिला अफसरों को कोई नया पद नहीं दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने पत्र जारी करते हुए दोनों महिला अधिकारियों के तबादले की सूचना दी। दोनों महिला अफसरों में यह विवाद रविवार को तब शुरू हुआ, जब आईपीएस ऑफिसर डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए। डी रूपा का आरोप था कि रोहिणी सिंधुरी ने अपनी प्राइवेट तस्वीरें दो-तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेंजे। डी रूपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर रोहिणी सिंधुरी ने जवाब देते हुए कहा था कि वो उनपर कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
डी रूपा के पति IAS मुनीश मौदगिल का भी तबादला
इन दोनों महिला अफसरों के बीच यह लड़ाई पब्लिक डोमेन में सोशल मीडिया पर चल रही थी। जो आईपीएस कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। ऐसे में अब सरकार ने दोनों महिला अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन दोनों के साथ-साथ आईपीएस डी रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है।
गृह मंत्री ने जताई थी नाराजगी, दी थी कार्रवाई की चेतावनी-
इन दोनों महिला अफसरों के बीच सोशल मीडिया पर लड़ रही लड़ाई की जानकारी कर्नाटक सीएम तक पहुंची थी। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस लड़ाई पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह सेवा नियमों के खिलाफ है। उन्होंने दोनों पर कार्रवाई की चेतावनी थी। जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने दोनों महिला अफसरों के तबादले का पत्र जारी किया।
IPS डी रूपा ने लगाए थे कई आरोप-
रविवार को IPS डी रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की कुछ प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए दावा किया कि सिंधुरी ने तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें खुद भेजी थी। उन्होंने लिखा था कि इस तरह की तस्वीरें सामान्य लग सकती हैं। लेकिन एक महिला आईएएस अधिकारी एक या दो या तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को ऐसी कई तस्वीरें भेजें तो इसका क्या मतलब हैं? डी रूपा ने लिखा कि आईएएस सर्विस कंडक्ट रूल्स के अनुसार ये अपराध है। कोई भी जांच एजेंसी इन तस्वीरों की जांच कर सकती है।
रोहिणी सिंधुरी ने कहा- मुझे बदनाम करने की साजिश-
डी रूपा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वो कानूनी कार्रवाई करेंगी। सिंधुरी ने कहा कि उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और वाट्सएप स्टेट्स से ली गई मेरी तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लिए। उन्होंने डी रूपा से उन पुरुष आईएएस अधिकारियों के नाम का खुलासा करने को कहा है जिनको फोटो भेजने की बात उन्होंने अपनी ट्वीट में की है।
कौन हैं दोनों महिला अफसर-
रोहिणी सिंधुरी कर्नाटक कैडर की 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। इस समय हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग में आयुक्त के पद पर काम कर रही हैं। दूसरी ओर डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम में एमडी के पद पर कार्यरत हैं।
Updated on:
21 Feb 2023 04:33 pm
Published on:
21 Feb 2023 04:21 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
