28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं? अब भी सस्पेंस, डिप्टी सीएम के दिल्ली रवाना होने से पहले भाई का बड़ा बयान

DK Shivakumar: सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार राज्य के अगले सीएम बन सकते हैं। हालांकि डीके शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश ने इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी पार्टी के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Karnataka NEW CM

डीके शिवकुमार(फोटो-IANS)

Karnataka NEW CM: कर्नाटक की राजनीति में नया मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं और अंदरूनी खींचतान के बीच सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राज्य की सियासत में नया अध्याय शुरू होने के संकेत मिल गए हैं। अब लगभग साफ माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। लेकिन अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। सिद्धारमैया गुरुवार को लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान के फैसले का सम्मान किया है और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

दिल्ली से होगा फैसला


आपको बता दें कि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के अगले सीएम होंगे। हालांकि यह लगभग तय है कि डीके ही सीएम पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीके शिवकुमार आज शाम दिल्ली के लिया रवाना होंगे। जहां कांग्रेस हाईकमान से उनकी मुलाकात होगी। उसके बाद आधिकारिक तौर पर डीके शिवकुमार के नाम की घोषणा हो सकती है।

डीके शिवकुमार के भाई ने कहा- इंतजार करना होगा


पूर्व सांसद और डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सबको इंतजार करना होगा। वो मीडिया के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे डीके शिवकुमार के सीएम की घोषणा से संबंधित सवाल पूछा गया था।

इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने क्या कहा?


इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन पार्टी की मजबूती और राज्य के विकास के प्रति उनकी सोच नहीं बदलेगी। सिद्धारमैया ने कहा कि नई सरकार को उनका पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए हमेशा कर्नाटक का हित सबसे ऊपर रहा है और आगे भी रहेगा। इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि राज्यपाल संविधान के अनुसार जल्द फैसला लेंगे और नई सरकार के गठन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है और सभी विधायक एकजुट होकर पार्टी के साथ खड़े हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग