16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka News: BJP के मंत्री वी सोमन्ना ने मंच पर महिला को जड़ा थप्पड़, फिर भी आशीर्वाद के लिए महिला ने छुए पैर

कर्नाटक के बीजेपी सरकार में मंत्री वी सोमन्ना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में मंत्री एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला अपनी किसी समस्या को लेकर नेताजी से बात करना चाहती थी, इसी दौरान मंत्री ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Oct 23, 2022

BJP minister Somanna slaps woman at an event to distribute land title deeds in Chamarajanagar

BJP minister Somanna slaps woman at an event to distribute land title deeds in Chamarajanagar

कर्नाटक के चामराज नगर जिले के हंगला गांव में कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के अनुसार, अपनी समस्या लेकर महिला मंच पर पहुंची थी। जमीन के मालिकाना हक के लिए एक महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मंत्री सोमन्ना ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना शनिवार शाम को कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक की है। शनिवार को मंत्री सोमन्ना जमीन का मालिकाना हक यानी टाइटल वितरण के लिए वहां गए थे। वहां उन्होंने 175 लोगों को जमीन का टाइटल यानी मालिकाना हक दिया। इस दौरान एक महिला समस्या बताने के लिए मंच पर पहुंच गई। समस्या बताने के बाद महिला जैसे ही मंत्री वी सोमन्ना का पांव छूने के लिए झुकी, तभी उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए। हालांकि थप्पड़ मारने के पीछे की वजह सामने अभी नहीं आ पाई है। मंत्री के महिला विरोधी इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। विपक्ष सवाल कर रहा है कि क्या आप महिलाओं के प्रति इस तरह सम्मान दिखाते हैं। क्या भाजपा में महिलाओं को सम्मान देने का यही तरीका है।

वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई। अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिए- क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?"

बता दें, कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार पहले ही विपक्षी दलों के निशाने पर है। इस बार बोम्मई सरकार में मंत्री वी सोमन्ना के कारनामे ने सरकार को असहज कर दिया है। वहीं, मीडिया की ओर से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपनी हरकत के लिए खेद व्यक्त किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री वी सोमन्ना ने कहा, "मैं सभी लड़कियों को बहनों के रूप में देखता हूं। मुझे इस घटना के लिए खेद है।"

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh News: विजयवाड़ा में पटाखा स्टॉल में लगी आग, 2 की मौत