
Prajwal Revanna
Karnataka Sex scandal: बेंगलुरु की स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इंटरपोल ने भी प्रज्वल (Prajwal Revanna) के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। प्रज्वल पर तीन महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। इसी केस में उनके पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना (HD Revanna) भी आरोपी हैं। हालांकि, एचडी रेवन्ना किडनैपिंग केस में जमानत पर हैं।
पूर्व PM एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर पहली बार शनिवार,18 मई को बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘प्रज्वल के खिलाफ एक्शन से मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन रेवन्ना पर चल रहे केस उन्हें फंसाने के लिए बनाए गए हैं। प्रज्वल विदेश जा चुका है। कुमार स्वामी पहले ही कह चुके हैं कि सरकार कानून के हिसाब से एक्शन ले। इस केस से कई लोग जुड़े हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं, लेकिन महिलाओं को न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।’
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिला की किडनैपिंग के केस में सोमवार 13 मई को JDS नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। उन्हें पांच लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई है। कोर्ट में रेवन्ना को दो निजी जमानतदार भी पेश करने पड़े। अदालत ने रेवन्ना को SIT जांच में सहयोग करने और सबूतों को नष्ट या छेड़छाड़ नहीं करने का भी निर्देश दिया है। एचडी रेवन्ना, देवगौड़ा परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्हें किसी केस में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
Published on:
19 May 2024 11:31 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
