17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka Sex Scandal : 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए सैंकड़ों महिलाओं से रेप के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, इनके बाबा रहे चुके हैं PM

Karnataka Sex Scandal: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हासन में 26 अप्रैल को पेनड्राइव में प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स वीडियो सामने आया था। इसके बाद यह हासन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पार्टी से इन्हें निलंबित कर दिया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

Karnataka Sex Scandal: जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक बार फिर से जेल भे दिया गया है। बंगलुरु की स्थानीय अदालत ने रेवन्ना के खिलाफ आदेश जारी करते हुए 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रेवन्ना पर महिलाओं के साथ रेप करके तीन हजार से अधिक वीडियो बनाने का आरोप है। इसी मामले में उनके पिता और मां भी जेल की हवा खा चुके हैं। वहीं इनके बड़े भाई सूरज रेवन्ना पर पार्टी कार्यकर्ता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगा है।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शनिवार के दिन ​एसआईटी ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया था। यहां न्यायाधीश ने उन्हें सोमवार 8 जुलाई तक फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ चार मामलों में एसआईटी जांच कर रही है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हासन में 26 अप्रैल को पेनड्राइव में प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स वीडियो सामने आया था। इसके बाद यह हासन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पार्टी से इन्हें निलंबित कर दिया गया था।