18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kartavya Path: PM मोदी ने नेताजी की प्रतिमा का किया अनावरण, कर्तव्य पथ से दिखी राजधानी दिल्ली की नई तस्वीर

Kartavya Path: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने सेंट्रल विस्टा पर कर्तव्य पथ को देशवासियों के लिए समर्पित किया।

2 min read
Google source verification
kartavya_path.jpg

Kartavya Path: PM Narendra Modi unveils the statue of Netaji Subhas Chandra Bose Ingurated Central vista India Gate

Kartavya Path: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में बने कर्तव्य पथ ( जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था) का उद्घाटन किया। शाम करीब 7 बजे पीएम मोदी ने 'कर्तव्य पथ' पर बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल विस्टा के रिनोवेशन में जुड़े श्रमजीवियों से बातचीत की। इसके बाद पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ को देशवासियों के लिए समर्पित किया।

कर्तव्य पथ पर बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जिस प्रतिमा का पीएम नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया है, वह 28 फुट ऊंची है। यह प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर पर बनाई गई है। इसका वजन 65 मीट्रिक टन है। प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की। सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा के रिनोवेशन कार्य में लगे श्रमजीवियों से बात की।

पीएम मोदी ने 'श्रमजीवी' से कहा कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे। नेताजी की प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी ने नए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर प्रदर्शनी देखी।


बता दें कि इससे एक दिन पहले ही नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। राजपथ राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता है, जिसकी लंबाई 3.20 किलोमीटर है।

कर्तव्य पथ जिसे पहले राजपथ से नाम से जाना जाता था, उसी पर हर साल गणतंत्र दिवस पर परेड निकलती है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। इस कार्यक्रम के कारण कई रूट डायवर्ट किए गए थे।

कर्तव्य पथ के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए। कर्तव्य पथ को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि 130 करोड़ भारतीयों के अमृतकाल का सपना साकार करने का भव्य पथ हमारे सामने खुल रहा है।

यह भी पढ़ें - 'सेंट्रल विस्टा एवेन्यू' का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ में तैयार हुआ प्रोजेक्ट, जानिए क्या है खास

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आज हम सभी गुजरे हुए कल को छोड़कर आने वाली तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र चौहान, पीएम आर्थिक परिषद सदस्य के संजीव सान्याल समेत कई लोग पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदलेगी मोदी सरकार, 'कर्तव्य पथ' होगा नया नाम